फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सचिवालय बंद मिला, सहायक का मानदेय काटा

Sun, 06 Jul 2025 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सचिवालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं निर्माणाधीन पाइप पेयजल योजना बिसाना का शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने निरीक्षण किया। पंचायत सचिवालय बंद मिला। पंचायत सहायक का एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ता मीरा और कविता उपस्थित थीं। दोंनों ड्रेस कोड में नहीं थीं। पाइप पेयजल योजना के निरीक्षण के समय सहायक अभियंता ने बताया कि कार्य की स्वीकृत धनराशि 477.69 लाख है। कार्य जून 2022 में शुरू कराया जाना था, लेकिन संबंधित कंपनी बीजीसीसीपीएल ने माह मई 2023 में कार्य प्रारंभ कराया। योजना में डॉम का कार्य अभी शुरू नहीं कराया गया है।
योजना के तहत ग्राम पंचायत के तीन गांव गंभीर पट्टी बिसाना, जिंद पट्टी बिसाना व खेरिया आशा में 15.95 किमी में से अभी तक मात्र 8.10 किमी में ही पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हुआ है। 912 के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक पानी का कोई कनेक्शन नहीं दिया गया है। कंपनी के डीपीएम ने बताया कि अभी तक पाइप लाइन जॉइंट नहीं की गई है। इस कारण कनेक्श भी नहीं दिए गए हैं। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें