सासनी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। वहां पर 23 शिकायतें आईं, पर निस्तारण एक का भी नहीं हो सका। एसडीएम ने शिकायतों को संबंधित विभागों के लिए प्रेषित कर दिया।
नाम है संपूर्ण समाधान दिवस, पर अगर वहां एक भी शिकायत का निस्तारण मौके पर न हो तो उसे क्या नाम दें। ऐसा ही कुछ हाथरस के सासनी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में हुआ। आईं 23 शिकायत, पर निस्तारण एक का भी नहीं हो सका।
विज्ञापन
तहसील सासनी सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें एसडीएम नीरज शर्मा, सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने लोगों को शिकायतें सुनीं। हालांकि एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
एसडीएम ने शिकायतों को संबंधित विभागों के लिए प्रेषित कर दिया। इस मौके बीडीओ सुरेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत बिहारी लाल, राजस्व निरीक्षक प्रमोद अग्निहोत्री, नीरज शर्मा, लेखपाल सचिन शर्मा, सचिन पुंढीर, नरेंद्र कुमार, गौरव चौधरी, विवेक वार्ष्णेय, धर्मवीर चौधरी आदि मौजूद रहे।