फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम और राजस्व टीमों ने बांटे कंबल, नगर पंचायत ने जलवाए हीटर

विज्ञापन
गांव बढ़ार में गरीब जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते एसडीएम राजेश कुमार - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

दिसंबर माह में बढ़ रही ठंड के बीच प्रशासन ने इंतजाम शुरू कर दिए हैं। एक तरफ जहां गरीब जरूरतमंदों को कंबल बांटकर राहत दी जा रही है तो दूसरी तरफ नगर पंचायत और तहसील प्रशासन द्वारा अलाव के रूप में जगह-जगह गैस के हीटर जलवाने की भी शुरुआत कर दी है। बस स्टैंड के पास रैन बसेरा भी बनाया गया है। एसडीएम ने कई गांवों में गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण किया।
एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम में शासन की तरफ से गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को कंबल दिए जा रहे हैं। लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को भी अपने क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर कंबल बांटने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने खुद भी शनिवार को बढ़ार सहित अन्य कई गांवों में कंबलों का वितरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत को भी नगर में जगह-जगह सार्वजनिक स्थलों पर जहां गरीब, मजदूर वर्ग के लोग अधिक हों, वहां गैस हीटर जलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नगर पंचायत द्वारा एसी शौचालय के ऊपरी हिस्से में रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है, जिसमें रजाई, गद्दे आदि सभी व्यवस्थाएं हैं। इस मौके पर आरआई डीसी पौरुष, देवीशरण शर्मा, लेखपाल महावीर सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें