फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों से जांच, टीबी के 11 मरीज मिले

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जनपद को क्षय रोग (टीबी) से मुक्त करने के लिए 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान जारी है। इस बार आधुनिक हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों के जरिये गांवों में घर-घर पहुंचकर लोगों की जांच की जा रही है। मौके पर ही रिपोर्ट देकर इलाज शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन




सात ब्लॉकों में 158 ग्राम पंचायतों व वार्डों को चिह्नित किया गया है, जहां मरीजों की स्क्रीनिंग की जानी है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रवीन भारती ने बताया कि दो अत्याधुनिक हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें प्राप्त हुई हैं। इनके माध्यम से उच्च जोखिम वाले गांवों में लगातार आयुष्मान शिविर लगाए जा रहे हैं। एक्स-रे से प्रारंभिक तौर पर मौके पर ही जांच हो जाती है कि टीबी के लक्षण हैं या नहीं।







दो ब्लॉक से हुई शुरूआत

100 दिवसीय अभियान की शुरूआत जिले के दो सबसे बड़े ब्लॉकों, सादाबाद व सिकंदराराऊ से की गई है। इन दोनों ब्लॉक में 15 दिनों में कुल 23 शिविर लगाए गए, जिनमें 2037 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इन मरीजों के एक्स-रे लिए गए। एक्स-रे स्क्रीनिंग से ही विभाग को 11 नए टीबी मरीज मिले हैं। अब सासनी व सहपऊ में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन







मौके पर ही उपचार और टीपीटी की सुविधा

अभियान के दौरान आशा, आंगनबाड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी गलियों में प्रचार-प्रसार कर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। यदि एक्स-रे में टीबी की पुष्टि नहीं होती है, तो उन्हें सुरक्षा के तौर पर सीवाई-टीबी का टीका लगाया जा रहा है। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, उन्हें मुफ्त दवाइयों के साथ-साथ ट्यूबरकुलोसिस प्रीवेंटिव ट्रीटमेंट (टीबीटी) कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत मरीज के करीब रहने वालों की साप्ताहिक दवा शुरू की जाती है, ताकि वे संक्रमित न हों।
विज्ञापन








इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

-बलगम वाली खांसी या बलगम में खून आना।

-लगातार बुखार और थकान।

-सीने में दर्द और वजन में गिरावट।

-रात में पसीना आना।

-शरीर के किसी हिस्से में गांठ का होना।






यहांं उपलब्ध है एक्स-रे सुविधा

-बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय, हाथरस।

-मटरूमल धन्नालाल क्षय चिकित्सालय, हाथरस।

-सीएचसी सादाबाद, सहपऊ, मुरसान, सासनी, महौ, हसायन एवं सिकंदराराऊ।




दो ब्लॉकों में कुल शिविर : 23

कुल एक्स-रे : 2037 (949 पुरुष एवं 1088 महिलाएं)।

पाए गए मरीज : 11 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें