हसायन कोतवाली क्षेत्र के नगला विजन मार्ग पर 28 नवंबर की रात को करीब साढ़े 11 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार सड़क पर लगे संकेतक बोर्ड से टकराकर ईशन नदी में गिर गई। हादसे में ग्राम पंचायत नगरिया पट्टी देवरी की प्रधान रूमा देवी के पति निरोत्तम सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
निरोत्तम सिंह अपने साथियों के साथ सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे के बाद साथ आए युवक मौके से फरार हो गए और अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए। राहगीरों ने स्कॉर्पियो को नदी में पलटा देख तुरंत नीचे उतरकर निरोत्तम सिंह को बाहर निकाला और उपचार के लिए भेजा।
ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुंच गईं और घायल पति को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली निरीक्षक गिरीशचंद्र गौतम का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है।