फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रजबहा में गिरी स्कॉर्पियो कार, चालक घायल

Thu, 18 Jun 2026 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
रजबहे में गिरी स्कॉर्पियो को बाहर निकालते लोग। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
विज्ञापन
गांव नगला चांद में कुरसंडा रजबहा की पुलिया पर रेलिंग नहीं है। बुधवार को इसी कारण एक बड़ा हादसा हो गया। एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर रजबहा में जा गिरी। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा भेजा गया है। उसका इलाज आगरा में चल रहा है। चालक नगला चांद का निवासी है और गांव से सादाबाद की ओर आ रहा था। पुलिया पर वाहन का संतुलन बिगड़ा और कार रजबहा में गिर गई।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों के अनुसार, नगला चांद और भदूरी गांव के बीच की पुलियों पर रेलिंग नहीं है। यह स्थिति करीब दो वर्षों से बनी हुई है। पुलिया संकरी होने के साथ जर्जर भी हो चुकी हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण लंबे समय से पुलिया पर रेलिंग बनवाने की मांग कर रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रूपेंद्र सिंह नंबरदार ने बताया कि अधिकारियों को कई बार पत्र भेजे गए हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें