फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तेज धूप और गर्म हवाओं ने झुलसाया

Mon, 09 Jun 2025 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गर्मी में दुपट्टा ओढ़कर जातीं युवती। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
तेज धूप और गर्म हवाएं एक बार फिर जनजीवन को झुलसाने लगी हैं। रविवार को पूरे दिन लोग गर्मी की मार से बेहाल रहे। लोग घरों से निकलने से बचते रहे। पूरी दोपहर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप के तेवर तल्ख होते गए। दोपहर में गर्म हवाएं चलने लगीं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। धूप और गर्म हवाएं बदन को झुलसाती महसूस होने लगीं। छायादार जगहों पर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। लोग एसी और कूलर के आगे से हटने की हिम्मत नहीं कर पाए।
दोपहर करीब तीन बजे शहर के बाजारों में इस कदर सन्नाटा था कि दुकानदारों ने लू से बचने के लिए दुकान का शटर गिरा लिया या फिर तिरपाल से दुकान के फ्रंट को ढंक लिया। जो लोग मजबूरी में घर से बाहर निकले, वह सिर से पांव तक शरीर को ढंके हुए थे। शरीर से पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा था। अब लोग गर्मी से राहत के लिए बारिश होने की दुआ कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वयक लेखराज ने कहा कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें