फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट के गांव अहवरनपुर में साजन (24) पुत्र चंद्रपाल ने रविवार को घर की छत पर कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

साजन एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। रविवार की सुबह उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कुछ देर बाद वह घर की छत पर बने कमरे में चला गया।
दोपहर को परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा साजन फंदे पर लटका हुआ था। वह तत्काल उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल में पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसियों ने बताया है कि युवक की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उसके अभी कोई संतान नहीं थी। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घरवालों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें