फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्कूटी सवार ने तोड़ा रेलवे फाटक, ढाई घंटे तक यातायात प्रभावित

विज्ञापन
बागला मार्ग रेलवे फाटक को ठीक करते रेलवे कर्मी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हाथरस। शहर के बागला कॉलेज मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फाटक का बूम टूटकर सड़क पर बिखर गया और चालक स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

यह घटना मंगलवार रात करीब 11:40 बजे की है, जब सासनी गेट की ओर से एक स्कूटी सवार तेजी से आ रहा था। हादसे के बाद जब तक गेटमैन मौके पर पहुंचता, आरोपी चालक कार्रवाई के डर से अपनी स्कूटी लेकर मौके से भाग गया। इस हादसे के कारण गेट संख्या 308/एसपीएल का उत्तर दिशा का बैरियर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बैरियर का पहला, तीसरा और चौथा पाइप टूट जाने से रेलवे ट्रैक के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही थम गई और करीब ढाई घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने नया बूम लगाया। रात करीब 02:15 बजे फाटक की मरम्मत का कार्य पूरा कर यातायात को सुचारू किया गया।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस दुर्घटना की वजह से रेलवे विभाग को लगभग 15,000 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएस यादव ने बताया कि इस मामले में अज्ञात स्कूटी सवार के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये स्कूटी सवार की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें