गांव नगल सलेम स्थित श्री बजरंग इंटर कालेज में सोमवार को अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत हस्तकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से लेकर कक्षा बारह तक की सभी छात्राओं ने ग्रुप बनाकर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में सभी छात्राओं ने बेहतरीन चित्र उकेरे। जिसके कारण कमेटी को विजेता का चयन करने में काफी माथापच्ची करनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद अंत में कक्षा आठ की प्रिया, सगुन, स्वाति। कक्षा दस की गुजंन, अंबिका, पल्लवी, पूनम। कक्षा बारहवीं की दीपिका, नेहा, मोनिका, रजनी को रंगोली में विजेता घोषित किया गया। वहीं कक्षा आठ की अंजू, शिवानी, कक्षा दस की राखी पूजा, कक्षा बारह की लक्ष्मी, गीता, सोनम, श्वेता को हस्तकला प्रतियोगिता में विजेेता घोषित किया गया।
हस्त कला में छात्राओं ने एक बच्ची को स्कूल का बस्ता लेकर नदी पार करते और झोपड़ी में से एक बच्ची को स्कूल जाती हुई एक दूसरी बच्ची को निहारने दिखाया। इन दोनों चित्रों का काफी सराहना मिला। भाषण प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने ग्रामीण क्षेत्र से पढ़ने आने वाली छात्राओं के सामने आने वाली दिक्कतों से गणमान्य लोगों को रूबरू कराया। छात्राओं के भाषण सुन वहां उपस्थित लोगों ने उनका मनोबल बढ़ाया।
विजेता छात्राओं को कालेज व्यवस्थापक जीतू यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उससे पहले कॉलेज के प्रबंधक मनोज कुमार यादव ने मां सरस्वती के छविचित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। आयोजन की अध्यक्षता प्रधानाचार्य एएस यादन व संचालन रवेन्द्र गौतम ने की। मौके पर राजेंद्र सिंह, आरआर सिंह, डीपी सिंह, सुमन कुमार, अरविंद पुंडीर, एसएस यादव, योगेश कुमार, दिलीप यादव, केसी यादव, विनीत, ज्योति, बंटू कुमार, राम स्वरूप कटारा, बलवीर सिंह, जसराम सिंह, डॉ सौदान सिंह, मुन्ना लाल गौतम, कालीचरण बघेल, राजबीर सिंह बघेल, मेध सिंह, हरी सिंह, शिव सिंह एवं सुरजपाल सिंह मौजूद थे।