एमएलडीवी इंटर कालेज में मतदान की शपथ लेते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। जिलेभर के स्कूल कॉलेजों में चुनाव की पाठशाला का आयोजन हुआ। जिसमें मतदाता जागरुकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। गोष्ठी, पोस्टर, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरुक किया गया।
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार एवं डीआइआईओएस सुनील कुमार के निर्देशानुसार गुरुवार को एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज मतदाता जागरुकता अभियान के तहत एक चुनावी पाठशाला का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने लोकतंत्र में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा एवं अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने की बात पर जोर दिया। संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त एवं कार्डीनेटर आरपी कौशिक ने भी मतदान के फायदे बताए।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज सहित अन्य स्कूल कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित हुए। जीजीआईसी में छात्राओं ने नुक्कड नाटक प्रस्तुत कर मतदान करने का संदेश दिया। यहां पर प्रधानाचार्या ममता उपाध्याय ने वोट की ताकत के बारे में बताया। यहां पर रश्मि अग्रवाल, नीतू सिंह, साधना सिंह, चमन शर्मा, रजनी यादव आदि मौजूद थीं। आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या डॉ.प्रीतिका शर्मा व शिक्षक डॉ.विकास कौशिक ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व की जानकारी दी।