फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने बनाई जीत की रणनीति

Fri, 29 Mar 2019 12:04 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
जीटी रोड कार्यालय पर होती भाजपाइयों की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। हाथरस संसदीय सीट (सुरक्षित) पर नामांकन की कार्यवाही पूरा होते ही भाजपाई पूरी तरह मैदान में आ गए हैं। गुरुवार को भाजपा के तीन तिलंगे दो पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, यशपाल सिंह चौहान तथा वर्तमान विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने भाजपा के जीटी रोड स्थित कार्यालय पर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया। बैठक में भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर की पत्नी रजनी दिलेर ने भी शामिल थीं।  
विज्ञापन


बता दें कि एक तरफ सपा बसपा तथा लोकदल गठबंधन है तो दूसरी तरफ बीजेपी है। दोनों में आमने सामने की कड़ी टक्कर है। वैसे देखा जाए तो जातिगत वोटों की जोड़ तोड़ गठबंधन के पक्ष में पूरी तरह नजर आ रही है। गत विधान सभा चुनाव में प्रत्याशियों के मतों को जोड़ा जाए तो भाजपा से कहीं ज्यादा मत बैठ रहे हैं। भाजपा के पास मोदी मैजिक के अतिरिक्त सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा है। पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के भाजपा में आने से पार्टी की हवा बन गई है।

बैठक में विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के अलावा पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, यशपाल सिंह चौहान व भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधान सभा क्षेत्र प्रत्याशी नरेंद्र सिंह चौहान उपस्थित थे। बूथ अध्यक्षों तथा पदाधिकारी की भी अच्छी संख्या रही। बड़े नेताओं की बैठकों को लेकर रणनीति बनी। इसमें संतोष पुंढीर बाबा, टर्मेश सिंह एडवोकेट, संजीव जाखेटिया, वीरेंद्र शर्मा, कमलनयन वार्ष्णेय, ओमप्रकाश सिंह, बच्चू सिंह, विपिन लाल, कुंवर नितिन पुण्ढीर, पंकज गुप्ता, जंगजीत सिंह व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें