हाथरस में शीतलहर को देखते हुए राजकीय, बेसिक परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य समस्त बोर्डों के नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों का 3 जनवरी से 10 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोहरे से बढ़ती शीतलहर को देखते हुए हाथरस में नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और सभी बोर्ड के गैर सरकारी स्कूलों में छुट्टियां कर दी गईं हैं। नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूल 3 जनवरी से 10 जनवरी तक आठ दिनों के लिए बंद रहेंगें। इस बाबत डीएम ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
डीएम अर्चना वर्मा ने बताया कि जनपद में शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त राजकीय, बेसिक परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य समस्त बोर्डों के नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों का 3 जनवरी से 10 जनवरी तकका अवकाश घोषित किया जाता है।