फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ई-रिक्शा से उतारे स्कूली बच्चे, पुलिस जीप से भेजे घर

Tue, 25 Aug 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पुलिस जीप में विद्या​र्थियों को घर भेजते पुलिस कर्मी। स्रोत : पुलिस - फोटो : Police
विज्ञापन
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सोमवार दोपहर शहर में ई-रिक्शाओं के खिलाफ अभियान चलाया। अलीगढ़ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया चौकी के पास सीओ सिटी हिमांशु माथुर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान कई ई-रिक्शा स्कूली वाहन के रूप में संचालित होते मिले। पुलिस ने बच्चों को ई-रिक्शा से उतारकर चॉकलेट दी और उन्हें पुलिस जीप से सुरक्षित घर भेजा।
विज्ञापन


अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर बच्चों को ले जा रहे 14 ई-रिक्शा सीज कर दिए। पुलिस के अनुसार इन ई-रिक्शा में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा था। बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी मानकों का पालन न होने पर चालकों को समझाया गया और कार्रवाई की गई। इसके अलावा सरिया व लोहे की एंगल ढोने वाले लोडर तथा सवारी ई-रिक्शा के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। सीओ सिटी ने बताया अवैध रूप से स्कूल वाहन के रूप में संचालित होने वाले ई-रिक्शाओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

मुरसान में ई-रिक्शाओं का सत्यापन
इधर, मुरसान में भी पुलिस ने ई-रिक्शाओं के सत्यापन का अभियान शुरू किया है। पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर ई-रिक्शाओं को रोक कर उनके कागजात की जांच कर रही हैं। कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि सत्यापन के बाद पंजीकृत ई-रिक्शाओं को निर्धारित रूट पर संचालित कराने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें