फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्टेयरिंग फेल होने से खंती में पलटने से बची स्कूल बस, बच्चे सुरक्षित

Tue, 12 Nov 2024 11:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सासनी स्थित यूनियन पब्लिक स्कूल की बस सुबह गांव दिनावली, बरौठ, सिंहपुर, नगलातुला, मदौवा आदि गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गांव कुरहला के समीप बस का स्टेयरिंग फेल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12 नवंबर की सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस का कुरहला के पास स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे बस सड़क के किनारे झाड़ियों में पहुंच गई। गनीमत रही कि वह खंती में नहीं पलटी। शोर सुनकर खेतों से भागकर ग्रामीण पास पहुंचे और सभी बच्चों को बस से नीचे उतारा। जबकि बस के चालक-परिचालक भाग निकले।

विज्ञापन


सासनी स्थित यूनियन पब्लिक स्कूल की यह बस 12 नवंबर की सुबह गांव दिनावली, बरौठ, सिंहपुर, नगलातुला, मदौवा आदि गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गांव कुरहला के समीप बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। कुछ समय बाद इसी स्कूल की दूसरी बस अन्य गांवों से बच्चों को लेकर आ रही थी। उसमें कुछ बैठकर स्कूल चले गए। वहीं मौके पर बचे बच्चों को खबर पाकर पहुंचे परिजन अपने-अपने घर ले गए।

थाना पुलिस के अनुसार दो घंटे तक स्कूल की ओर से कोई नहीं पहुंचा। जेसीबी बुलाकर बस को सड़क से हटवाया गया तब उस रास्ते पर यातायात सुचारू हो सका। सिंहपुर गांव निवासी छात्र रिंकू के पिता सत्येंद्र के अनुसार पहले भी दो बार स्कूल की बस रास्ते में खराब हो चुकी है। स्कूल प्रबंधन से शिकायत पर भी बस नहीं बदली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें