फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: साइकिल पर जा रही छात्रा में स्कूली बस ने मारी टक्कर, हुई गंभीर घायल, चालक बस छोड़ कर भागा

Thu, 03 Oct 2024 04:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

छात्रा साइकिल से रोजना की तरह स्कूल जा रही थी। गांव राजपुर के निकट पीछे से आ रही जलालपुर के पदम इंटरनेशनल स्कूल की बस ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जंक्शन  क्षेत्र के गांव राजपुर के निकट साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रही छात्रा को स्कूली बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर अवस्था में घायल छात्रा का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गया।  

विज्ञापन


गांव सिथरौली की रहने वाली नाजिश पुत्री अमरुद्दीन मितनपुर की एसबीएम चिल्ड्रंस एकेडमी में कक्षा चार की छात्रा है। वह साइकिल से रोजना की तरह स्कूल जा रही थी। गांव राजपुर के निकट पीछे से आ रही जलालपुर के पदम इंटरनेशनल स्कूल की बस ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। 

स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल छात्र को जिला अस्पताल के लिए भिजवाया। चालक मौके पर ही बस को छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने जंक्शन पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें