फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिना शीशे के मिली स्कूल बस, 70 वाहनों का चालान

Sun, 26 Feb 2023 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

स्कूल वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए सिकंदाराराऊ, मथुरा आगरा अलीगढ़ मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक बस बिना शीशे के बच्चों को लेकर जाती हुई मिली, इस बस का चालान किया गया।
विज्ञापन
स्कूल वाहन चेक करते आरटीओ विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूली बच्चों की जान जोखिम में डालकर नियम विरुद्ध संचालित वाहनों में उनको ढोया जा रहा है। ऐसे वाहनों पर शनिवार को शिकंजा कसा गया। इस दौरान एक स्कूल की बस बिना शीशे के मिली। यातायात नियमों का पालन न करने वाले 70 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा, जो स्कूल वाहन नियम पूरे करने में लापरवाही बरत रहे हैं, उनको नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इस सख्ती से वाहन स्वामियों में खलबली मची रही।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिले में कई स्कूल संचालकों द्वारा यातायात नियमों को ताक पर रखकर नौनिहालों को ढोया जा रहा है। इस खबर को अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की। इसके बाद एआरटीओ नीतू सिंह ने वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए सिकंदाराराऊ, मथुरा आगरा अलीगढ़ मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक बस बिना शीशे के बच्चों को लेकर जाती हुई मिली। इस बस का चालान किया गया।

इसके अलावा, अन्य 70 वाहनों का भी चालान किया गया। इस मामले में एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि स्कूली वाहनों लगातार चेकिंग की जा रही है। नौनिहालों की सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। जो स्कूल संचालक वाहनों के संचालन में लापरवाही बरत रहे हैं। उनको नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें