फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्कूल में लापरवाही पर बीएसए ने की कार्रवाई, दो प्रधानाध्यापक निलंबित

Sun, 26 Feb 2023 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दाे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। एक में बच्चे ईंट-पत्थर से खेल रहे थे। दूसरे में बच्चों से स्कूल में रंगाई पुताई कराई जा रही थी। इस पर हाथरस बीएसए ने दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित किया।
विज्ञापन
सस्पेंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। संविलियन विद्यालय चन्द्रगढी विकास खंड हाथरस के छात्र-छात्राओं के ईंट-पत्थर से खेलने के सम्बन्ध में वीडियो सोशल मिडिया ट्वीटर पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षण कार्य में रूचि न लेने की वजह से बच्चे ईंट-पत्थर से खेल रहे थे। बच्चों के ईंट-पत्थरों से खेलने से बच्चों को चोट लग सकती है। लेकिन प्रधानाध्यापक इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसे लेकर संविलियन विद्यालय चंद्रगड़ी के प्रधानाध्यापक सुरेश चन्द्र के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में प्रधानाध्यापक को एबीएसए कार्यालय सासनी से संबद्ध किया गया है।

इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय बुलगढ़ी के बच्चों से स्कूल में रंगाई पुताई कराए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो भी सोशल मीडिया ट्वीटर पर वायरल होने की जानकारी बीएसए को हुई तो अभी बीएसए ने प्रधानाध्यापक धर्मवीर सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। निलम्बन अवधि में धर्मवीर सिंह एबीएसए कार्यालय मुरसान से सम्बद्ध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें