फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से टकरा कर अनिंयत्रित टैंकर पुल से नीचे गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर से टकरा कर पुल के नीचे गिरा डीजल से भरा टैंकर, चालक की मौत
विज्ञापन

हतीसा पुल पर हुआ हादसा, पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हतीसा पुल पर डीजल से भरा एक टैंकर एक ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में टैंकर चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। टैंकर डीजल से भरा था। इसलिए सूचना पाकर पुलिस के अलावा दमकल भी वहां पहुंच गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना के बाद कोई चिंगारी नहीं छूटी। पुलिस ने टैंकर को वहां से हटवाया और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह चार बजे के डीजल से भरा एक टैंकर अलीगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान एनएच बाईपास पर हतीसा पुल के निकट इस टैंकर से ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली टकरा गई। इसके परिणामस्वरूप टैंकर चालक टैंकर से अपना नियंत्रण खो बैठा और टैंकर पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ पुल से नीचे खाईनुमा गड्ढे में जा गिरा। इसमें चालक मेघराज पुत्र हरचरन सिंह निवासी गिजरौली की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही वहां पुलिस के अलावा दमकल भी पहुंच गई। मौके पर क्रेन आदि बुलवाई गई। क्रेन ने टैंकर को वहां से हटाया। जिसके बाद तेल दूसरे टैंकर में खाली कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के घर पर पूरे दिन कोहराम मचा रहा। वह तो यह गनीमत रही कि टैंकर में किसी तरह से आग नहीं लगी वरना और ज्यादा भीषण हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें