फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की हत्या की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी सगी मां ने

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की हत्या की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी सगी मां ने
विज्ञापन

दामाद व बेटी के अन्य ससुरालीजनों को फंसाने के लिए की हरकत
पुलिस को बेटी अपनी मां के घर में ही मिली, जांच के बाद मुकदमा किया खारिज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। एक महिला ने अपनी बेटी की हत्या और उसका शव गायब करने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो उक्त कथित मृतका जीवित पाई गई। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इस मुकदमे को खारिज कर दिया है।
न्यायालय के आदेश पर थाना कोतवाली हाथरस गेट में शनिवार को ऊषा देवी पत्नी रमेशचंद निवासी राययह उद्योग नगर भरतपुर राजस्थान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी की शादी सतीश निवासी खंजरपुर थाना मोदीनगर गाजियाबाद हाल निवासी इगलास अड्डा से की थी। ऊषा देवी ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद उसकी बेटी को ससुरालीजन उत्पीड़ित करने लगे।
विज्ञापन

इन लोगों ने उसकी बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सतीश के अलावा उसकी मां कमलादेवी, पिता मदन सिंह, भाई चांदवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने जब मामले में छानबीन की तो मामला कुछ और निकल कर आया। कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट जितेंद्र कुमार दीखित ने बताया कि यह रिपोर्ट झूठी पाई गई। सतीश की पत्नी अपनी मां के साथ ही भरतपुर में मिली।
विज्ञापन

उसका वीडियो भी पुलिस के पास उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सतीश की पत्नी जी वित है और सतीश की सास ने अपने दामाद व बेटी के ससुरालीजनों ने फंसाने के उद्देश्य से यह मुकदमा कायम कराया था। इसे खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें