फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 11 दिन में 26 चोटियां फतह कर फहराया तिरंगा, रचा कीर्तिमान

Sat, 12 Sep 2026 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
लद्दाख में पर्वतों की चोटी पर तिरंगा फहराते सादाबाद के होरीलाल व उनकी टीम के सदस्य। स्रोत : स्व - फोटो : Self
विज्ञापन
सादाबाद (हाथरस)। ग्राम नगला कला बरामई निवासी होरीलाल ने एक बार फिर अपने अदम्य साहस और हौसले का परिचय देते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सेना मेडल विजेता दीपक कुमार के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम के साथ होरीलाल ने माइनस 25 डिग्री तापमान, बर्फीले तूफान और खतरनाक हिमखंड दरारों के बीच लगातार पर्वतारोहण किया।
विज्ञापन

होरीलाल ने बताया कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के शहीदों की स्मृति में लद्दाख क्षेत्र में आयोजित प्रोजेक्ट 26/11 द हिमालयन ब्लिट्ज अभियान के तहत उन्होंने मात्र 11 दिनों में 6000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली 26 पर्वत चोटियों पर सफल आरोहण कर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। यह अभियान 15 अगस्त से 25 अगस्त चलाया गया था।
इस चुनौतीपूर्ण अभियान के दौरान उन्हें व उनकी टीम को अत्यधिक ठंड, बर्फीले तूफान और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। अभियान के दौरान टीम में उप्र के दीपक कुमार, होरीलाल, उत्तराखंड के मनोज राणा, रघुवीर, महाराष्ट्र के आशीष और मध्यप्रदेश के सतीश शामिल रहे। अभियान का उद्देश्य 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि देना और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना भी रहा।
विज्ञापन

होरीलाल के अनुसार पर्वतारोहण के दौरान तेज हवाओं, बर्फीले तूफानों और खतरनाक हिमखंड दरारों के बीच टीम को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम के सदस्यों ने हिम्मत नहीं छोड़ी और निर्धारित लक्ष्य को हासिल किया। अभियान के दौरान विभिन्न चोटियों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संवाद
होरीलाल के नाम पहले भी दर्ज हैं कई कीर्तिमान
होरीलाल इससे पहले भी पर्वतारोहण के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। वह अभियान में फतह की गई प्रमुख चोटियों में माउंट भागीरथी-2 (6512 मीटर), कांग यात्से-1 (6400 मीटर) और कांग यात्से-2 (6250 मीटर) पर सफल आरोहण कर चुके हैं। होरीलाल ने कहा कि देश के लिए कुछ करने का जज्बा ही उन्हें कठिन से कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें