फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री को बताईं व्यापारियों की समस्याएं

विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री को व्यापारियों की समस्या से अवगत कराते युवा व्यापारी मनोज पंडित। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगराध्यक्ष मनोज पंडित ने लखनऊ में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से मुलाकात कर व्यापारी की समस्याओं से अवगत कराया।
उन्होंने डिप्टी सीएम को बताया कि इंस्पेक्टर राज का पूरी तरह खात्मा आवश्यक है। अधिकारी छापा मारकर व्यापारियों को भयभीत करते हैं। व्यापारी हमेशा सरकार को पूरा सहयोग करते हैं। लॉकडाउन इसका जीता जागता उदाहरण है।
विज्ञापन

खतरा उठाकर व्यापारियों ने कानून के तहत काम कर प्रदेश की जनता को आवश्यक सामग्री मुहैया कराई। पंडित ने कहा कि छापे के दौरान लोग समझते हैं कि व्यापारी चोर है और उसकी छवि खराब होती है। उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्या का समाधान सिलसिलेवार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें