फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय जय शिवशंकर पैरों में लगेगा कंकर--

विज्ञापन
मथुरा-बरेली राजमार्ग में हो रहे गड्ढे। अमर उजाला - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
जय जय शिवशंकर, भक्तों के पांव में लगेंगे कंकड़...
विज्ञापन

मथुरा-बरेली राजमार्ग में जगह-जगह हो रहे गड्ढे
कांवड़ यात्रा को लेकर मार्ग दुरुस्त कराना भूले अधिकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मथुरा-बरेली मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर भी अधिकारी इस मार्ग की मरम्मत कराना भूल गए हैं। अब आमजन के साथ गंगा घाटों से देवालयों की राह तय करने वाले कांवड़ियों को भी मुश्किलों से जूझना पड़ेगा।
श्रावण मास में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार पूरी सतर्कता बरत रही है। जिला प्रशासन और एनएचआई के अधिकारी कांवड़ यात्रा से बेसुध बने हुए हैं। चार दिन बाद पहले सोमवार को भोलेनाथ का जलाभिषेक करने वाले कांवड़िया मथुरा-बरेली जर्जर राजमार्ग से गुजरेंगे। यह मार्ग अब एनएचआई के हैंडओवर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच ने इस मार्ग के गड्ढों को भरने की सुध नहीं ली है। इसका खामियाजा सोरों जी, कछला, राजघाट और अन्य गंगा घाटों से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों को भुगतना पड़ेगा। इस मामले में लोनिवि के एई जेसी अग्रवाल का कहना है कि मथुरा-बरेली मार्ग अब राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हो गया है, इसलिए एनएचएआई काम कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें