फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बसों सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुड़िया पूर्णिमा मेले से लौटीं 60 बसें, यात्रियों को राहत
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। लोकल और लंबे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को बुधवार से राहत मिलेगी, क्योंकि मुड़िया पूर्णिमा मेले में गई 60 बसें मंगलवार की देर रात वापस आ र्गइं। अब बसों का उन्हीं पुराने रूटों पर संचालन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेले में मंगलवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए रेलवे और रोडवेज द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। हाथरस डिपो से मेले के लिए 60 बसों को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण लंबे रूटों पर संचालन बंद हो गया। लोकल रूटों पर भी बसों की किल्लत थी। अब बुधवार से बसों का संचालन सुचारु होगा। मंगलवार की देर रात तक बसें हाथरस डिपो में पहुंच गईं, इसलिए बुधवार से यात्रियों को मार्गों पर राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें