फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासनी में छात्रा की चोटी कटी, बेहोश

Sun, 13 Aug 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
छात्रा की चोटी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चोटी कटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सासनी में सोते समय एक छात्रा की चोटी कट गई। बेसुध होने पर परिजनों ने छात्रा को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।  
विज्ञापन


23 वर्षीय रूबी पुत्री कन्हैयालाल निवासी सिद्धनगर थाना सासनी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। शनिवार रात को दस बजे वह छत पर सोने गई थी। सुबह उसकी आंख नहीं खुली तो परिजन उसे जगाने छत पर पहुंचे। परिजनों ने छात्रा की पूरी चोटी कटी देखी जो उसकी चारपाई के पास ही पड़ी थी। चोटी कटी देखकर परिवार के लोग सन्न रह गए।

जब छात्रा को इसका पता चला तो वह भी दंग रह गई। उसे बेहोशी छाने लगी। परिजनों ने बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया है जहां देर शाम तक छात्रा का उपचार चल रहा था। हालांकि इस बारे में पुलिस ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार किया है। अभी तक इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन पुलिस इनकी सच्चाई पता करने की कोशिश नहीं कर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें