न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
कस्बा के मोहल्ला विष्णुपुरी में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कस्बा में खलबली मची हुई थी। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने युवक के परिजन एवं संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कराया था।
पॉजिटिव पाए गए युवक को मुरसान के कोविड- 1 अस्पताल में आइसोलेट किया गया था लेकिन क्वारंटीन किए गए लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार कस्बा के लोग रहे थे। बृहस्पतिवार को क्वांरटीन किए गए लोगों की रिपोर्ट नेंगिटिव आने पर कस्बा के लोगों ने चैन की सांस ली।
लेकिन कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक की मां की त्रयोदशी के बाद क्वारंटीन कराए गए युवक के भाई एवं भाई की पत्नी की जांच रिपोर्ट अभी प्रशासन को प्राप्त नहीं हुई है। जिससे संशय अभी बना हुआ है। दूसरी ओर मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में आइसोलेट युवक की दूूसरी रिपोर्ट को लेकर भी प्रशासन में बेचेनी है। वहीं क्वारंटीन किए गए लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी प्रशासन इन्हें घर भेजने से कतरा रहा है।