फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोरोना के खौफ के बीच धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही लोगों की दिनचर्या

विज्ञापन
हाथरस: शहर के बाजारों में चहल-पहल के चलते लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना के खौफ के बीच सामान्य दिनचर्या अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। शहर के हॉटस्पॉट इलाकों में जरूरी खामोशी देखी गई लेकिन शहर के अन्य इलाकों में चहल-पहल रही।
कोरोना का खौफ तो लोगों के दिलो दिमाग पर कायम है लेकिन ऐसे में अब सामान्य दिनचर्या धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। शहर के हॉटस्पॉट इलाकों में तो आवाजाही काफी कम रही और सन्नाटा पसरा रहा लेकिन अन्य इलाकों में खासी भीड़ देखी गई। सरकारी कार्यालयों में लोग अपना काम कराते दिखे।
विज्ञापन

बैंकों, गैस एजेंसी, जन सेवा केंद्रों पर भी भीड़ दिखी। कई मुख्य राजमार्गों पर भी खासा यातायात देखने को मिला। शहर के मुख्य बाजार चूंकि हॉटस्पॉट इलाकों में शामिल हैं, ऐसे में यह बाजार तो बंद रहे लेकिन अन्य इलाकों में दुकानें खुली। हालांकि इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। कई स्थानों पर तो लोग एक दूसरे से सटे नजर आए। यही नहीं काफी लोग तो बिना मास्क के भी दिखे।
विज्ञापन

फायर बिग्रेड कर्मियों ने किया सैनिटाइजेशन
हाथरस। फायर बिग्रेड कर्मियों ने शहर के क ई इलाकों का सैनिटाइजेशन किया। दमकल कर्मियों ने गाडिय़ों से छिड़काव किया। इसमें शहर के हॉटस्पॉट के कई इलाके भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें