फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासनी : तीन दिन ही मिलते हैं नेत्र चिकित्सक

विज्ञापन
सीएचसी सासनी में नेत्र परीक्षण अधिकारी के कक्ष पर लगा ताला। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नेत्र चिकित्सक की स्थायी तैनाती न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां रोजाना करीब 50 से 60 मरीज आंखों की समस्याएं लेकर आते हैं, लेकिन नेत्र चिकित्सक केवल तीन दिन ही मिलते हैं। परेशान मरीजों को बाकी तीन दिन प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन




इधर, गर्मी में आंखों में जलन-खुजली और संक्रमण जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। चिकित्सक न मिलने से मरीजों को तपती धूप में उल्टे पांव वापस लौटना पड़ता है। महौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आने वाले नेत्र चिकित्सक तीन दिन सासनी में बैठते हैं।



वह बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को ही मिलते हैं। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को सासनी पर नेत्र चिकित्सक न मिलने से लोगों को भटकना पड़ रहा है। आयुष्मान कार्ड एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी मरीजों को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें