24 दिसंबर को हाथरस, सादाबाद, सिकंदराराऊ, इगलास और छर्रा विधानसभाओं के अंतर्गत एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी और भारोत्तोलन प्रतियोगिताएं होंगी। 25 दिसंबर को फुटबॉल, जूडो, बैडमिंटन और कुश्ती की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
हाथरस जिले में 24 व 25 दिसंबर को सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। 22 दिसंबर को मुख्य विकास अधिकारी ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने खेल मैदान, खिलाड़ियों व दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, विद्युत, प्राथमिक चिकित्सा व सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन
सीडीओ ने कहा कि खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा व सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। आयोजन स्थल पर स्वच्छता, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा और एंबुलेंस की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि 24 दिसंबर को हाथरस, सादाबाद, सिकंदराराऊ, इगलास और छर्रा विधानसभाओं के अंतर्गत एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी और भारोत्तोलन प्रतियोगिताएं होंगी। 25 दिसंबर को फुटबॉल, जूडो, बैडमिंटन और कुश्ती की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से केवल विजेता खिलाड़ी ही प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों सब जूनियर (अंडर-16), जूनियर (अंडर-20) और सीनियर (20 वर्ष से अधिक) महिला व पुरुष वर्ग के लिए होगी। विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।