17 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने सासनी नगर पंचायत के चेयरमैन और ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके पुतले फूंके। कर्मचारियों की हड़ताल से कस्बे में गंदगी के ढेर लग गए।
11 फरवरी को सासनी में आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ एवं चेयरमैन का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से कस्बे की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई। कस्बे के 12 वॉर्ड, बाजारों और चौराहों पर गंदगी के जगह-जगह ढेर लग गए। लोगों को गंदगी में होकर निकलने पर मजबूर होना पड़ा। सफाई कर्मचारियों की मांग को सुनने के लिए कोई भी तैयार नहीं है।
17 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों में गुस्सा फूट गया और उन्होंने नगर पंचायत चेयरमैन राजीव वार्ष्णेय व ईओ सुरेश कुमार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों ने भी सफाई कर्मचारियों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन पर अड़े रहे।
इस दौरान अशोक चौहान, प्रदीप कुमार, कमल सिंह, आलोक चौहान, दयाचंद्र शेखर, मनोज कुमार, कुलदीप, हरीशंकर, दिनेश,आकाश, गीता देवी, बंटी दिलेर, दिनेश चौहान, मंजू देवी, ताराचंद, हरिशंकर, राजेश बेनीवाल, चंद्रभानु, शारदा देवी, मुरारीलाल, लच्छो देवी, बृजेश चौधरी, प्रेम प्रकाश वाल्मीकि, हरवीर सिंह, विनय गौतम आदि मौजूद रहे।