हाथरस। सीबीएसई इंटरमीडिएट का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया गया। जिले के टॉपर्स में इस बार लड़कों का दबदबा रहा है। विज्ञान और कॉमर्स दोनों ही वर्गों में लड़के ही पहले स्थान पर रहे हैं, जबकि लड़कियों का दूसरा स्थान रहा है।
जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली (सिकंदराराऊ) के विज्ञान वर्ग के छात्र संदीप कुमार ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला स्थान पाया है। कॉमर्स वर्ग में राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर हाथरस के छात्र कार्तिक अग्रवाल 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर अव्वल रहे हैं।
सेंट फ्रांसिस सीनियर सैकेंड्री स्कूल की छात्रा प्रीती अग्रवाल ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में विज्ञान वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। कॉमर्स वर्ग में सेंट फ्रांसिस सीनियर सैकेंड्री स्कूल की छात्रा अपराजिता अग्रवाल 93.2 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रही हैं।
कॉमर्स वर्ग में सेंट फ्रांसिस हाथरस के प्रखर गोयल ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया है। विज्ञान वर्ग में तृतीय स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली (सिकंदराराऊ) की छात्रा शुभांगी राठी 94 प्रतिशत अंक पाकर रही हैं।
चतुर्थ स्थान पर विज्ञान वर्ग में सेंट फ्रांसिस सीनियर सैकेंड्री स्कूल हाथरस के संदीप कुमार सिंह रहे हैं। उन्होंने 93.8 प्रतिशत अंक पाए हैं। कॉमर्स वर्ग में सेंट विवेकानंद सीनियर सैकेंड्री पब्लिक स्कूल सादाबाद के छात्र राघव अग्रवाल ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
पांचवें स्थान पर विज्ञान वर्ग में सेंट फ्रांसिस सीनियर सैकेंड्री स्कूल की प्रगति कुलश्रेष्ठ 93.4 प्रतिशत अंक के साथ रही हैं। इसी स्कूल की छात्रा दीक्षा सोलंकी ने कॉमर्स वर्ग में पांचवा स्थान पाया है।