फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पंखों के नीचे मरीज बेहाल, पानी रहे खरीद

Fri, 20 May 2016 11:39 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं लाचार होती जा रही हैं। शहर के जिला अस्पताल में शुक्रवार को मरीज और उनके तीमारदार हवा-पानी तक को तरस गए। काफी मरीज और तीमारदार चिकित्सकों के कमरों के बाहर बंद पंखो के नीचे बेहाल पड़े रहे, लेकिन इन पर न तो चिकित्सकों को कोई रहम आया और न ही अस्पताल प्रशासन ने इनकी कोई सुधि ली। 
विज्ञापन


भीषण रूप से पड़ रही गर्मी ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं की भी पोल खोलकर रख दी है। व्यवस्थाओं पर सरकार का लाखों का बजट खर्च होने के बाद भी अव्यवस्थाओं के दौर से गुजरना पड़ रहा है। गर्मी में काफी संख्या में अपना उपचार कराने आ रहे मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। चिकित्सकों के कमरों के बाहर बंद पडे़ पंखों के नीचे बेहाल पड़े मरीज एक तो मर्ज और ऊपर से भीषण गर्मी में दर्द से कराह रहे थे। अस्पताल में ठंडे पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। जिला अस्पताल के दोनों आरओ खराब पड़े हुए थे। मरीजों के तीमारदार बाहर से पानी खरीदने को मजबूर थे। इधर, चिकित्सक अपने कमरों में पंखों के नीचे आराम से अपने कार्य में व्यस्त थे। मरीजों का कहना था कि चिकित्सकों के लिए पंखे चल रहे हैं और मरीजों के लिए हवा तो क्या पानी तक की व्यवस्था नहीं है। इससे मरीजों व उनके तीमारदारों में काफी आक्रोश दिखाई दिया। 

जुबां पर आया मरीजों का दर्द
- गर्मी में पसीने से तरबतर हो रहे हैं, लेकिन हॉल के पंखे ही खराब हैं। इससे हालात अधिक खराब हो रही है। 
-ललिता देवी, मरीज 
- गर्मी में अस्पताल में पंखे तो क्यो पानी तक नहीं है। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का तो हाल बेहाल है। -अयोध्या देवी, मरीज
-अस्पताल में डॉक्टर आराम से पंखे में बैठते हैं और मरीज गर्मी में तड़पते हैं। इन अव्यवस्थाओं को दूर किया जाना चाहिए।  
-कुंवरपाल, मरीज
-गांव के अस्पतालों में तो अक्सर व्यवस्थाएं खराब रहती हैं, लेकिन शहर के अस्पताल में भी व्यवस्थाएं बदहाल होंगी, यह मालूम नहीं था। 
-रामकुमार, मरीज
-एक तरफ सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का दावा करती है और दूसरी तरफ अस्पतालों में मरीजों की हालत खराब है। 
-राजेंद्र सिंह, मरीज 

- जिला अस्पताल में शनिवार को आरओ लगा दिया जाएगा। अस्पताल में तीन पंखे खराब होने की शिकायत उन्हें मिली है, जिनको जल्द ही सही कराकर मरीजों की परेशानी को दूर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एमएल अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल हाथरस। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें