फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनीर, मिठाई, खोआ व नमकीन के लिए सेम्पल

विज्ञापन
विज्ञापन
पनीर, मिठाई, खोआ व नमकीन के लिए नमूने
विज्ञापन

एफडीए की टीम ने गुरुवार को जिलेभर की 14 फर्मों पर की छापामारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को शहर में छापामारी की। इस दौरान 14 प्रतिष्ठानों से पनीर, मिठाई, खोआ और नमकीन के नमूने लिए गए। इस कार्रवाई से खाद्य पदार्थ विक्रेता और निर्माताओं के होश उड़े रहे।
टीम द्वारा ताराचंद्र मिष्ठान भंडार जवाहर बाजार सादाबाद से छेना से बनी मिठाई का नमूना लिया गया। जगन किराया स्टोर मई से शोहरत नमकीन, मनीष किराना स्टोर से सौम्या नमकीन, रामनिवासी निवासी कुरसंडा के यहां से पनीर, रामवीर सिंह निवासी नगला हरनाम ऐदलपुर से खोआ, विपिन अग्रवाल बालाजी नगर सादबाद के यहां से दाऊजी कुकिंग मीडियम का नमूना लिया गया। यहां के बाद टीम ने श्रीराम दूध भंडार नगला अलगर्जी रोड से पनीर, महाजन सुपर शॉप प्रकाश टेक्सटाइल्स विष्णुपुरी से पीके नमकीन, देवेंद्र हलवाई बिजली कॉटन मिल चौराहा से सोनपपड़ी और कमला बाजार सासनी गेट स्थित सचिन की दुकान से श्री भोग दलिया का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेशगंज भूरापीर स्थित अग्रवाल जनरल स्टोर से ओएमजी नमकीन, अजीज भाई बेकरी पत्थर वाली गली से रस्क, इवरी डे मेगा मार्ट से डब्बू नमकीन और रंजीत सिंह की दुकान से बूंदी के लड्डू का सेम्पल लिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरींद्र सिंह ने बताया कि फूड सेफ्टी ऑल व्हील्स जिले में जगह जगह जाकर लोगों को जागरुक करेगी। 21 जुलाई को मुरसान व सादाबाद, 22 जुलाई को सासनी व सिकंदराराऊ और 23 जुलाई को मोबाइल वैन हाथरस सदर नगर पालिका क्षेत्र में घूमेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें