फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चुनाव में समौसा और चाय 10-10 के, तो एक कार्यकर्ता के खाने का लगेगा 40 रुपए, सबसे सस्ता है यह

Thu, 04 May 2023 07:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

समौसा 10 रुपए प्रति नग,  40 रुपये प्रति व्यक्ति भोजन, नास्ता एक बार 20 रुपये प्रति व्यक्ति, चाय प्रति नग 10 रुपये, वर्फ की सिल्ली प्रति नग 100 रुपये, आटा गेंहू 23 रुपये किलो, दूध 55 रुपये प्रति लीटर, कूलर 90 रुपये प्रति नग
विज्ञापन
समोसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी सुबह से लेकर रात तक अपने प्रचार आदि के दौरान कार्यकर्ताओं को चाय, नाश्ता, खाना कराता है। नगर निकाय निर्वाचन में प्रत्याशियों की ओर विभिन्न सामानों, कार्यों पर किए जाने वाले खर्चों की दरें जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित कर दी गई हैं। इसे लेकर डीएम अर्चना वर्मा ने निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


डीएम ने प्रचार प्रसार से लेकर अन्य खर्चों की दरें निर्धारित की हैं। वाहनों में प्रतिदिन खर्च होने वाले ईधन से लेकर वाहन किराया, साउंड सिस्टम आदि की दरों से प्रत्याशियों को अवगत करा दिया गया है। प्रचार प्रसार के दौरान समौसा 10 रुपए प्रति नग,  40 रुपये प्रति व्यक्ति भोजन, नास्ता एक बार 20 रुपये प्रति व्यक्ति, चाय प्रति नग 10 रुपये, वर्फ की सिल्ली प्रति नग 100 रुपये, आटा गेंहू 23 रुपये किलो, दूध 55 रुपये प्रति लीटर, कूलर 90 रुपये प्रति नग सहित तमाम सामानों की दरें निर्धारित की गई हैं। लिस्ट के अनुसार सबसे सस्ती दर बल्व तार सहित 100 वाट में प्रतिदिन 1 रुपए लगेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें