फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन के 350 स्वीकृति पत्र बांटे

Sat, 17 Dec 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
विकास भवन के सभागार में मंचासीन अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पेंशन योजनांतर्गत जिले के 350 पात्र लोगों को स्वीकृति पत्र एवं परिचय पत्र दिए गए।
विज्ञापन

शनिवार को विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक देवेंद अग्रवाल ने किया।

उन्होंने सभी लाभार्थियों को बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री के निर्णय के अनुसार समूचे प्रदेश में 44 लाख गरीब लोगों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए समाजवादी पेंशन से लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्णय के मुताबिक प्रदेश में किसानों को पर्याप्त खाद, बीज, सिंचाई और विद्युत आपूर्ति, किसान दुर्घटना बीमा योजना जैसी जरूरी सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

प्रदेश में निशुल्क शिक्षा, छात्रों को उच्च शिक्षा के लिये निशुल्क लैपटॉप और कन्या विद्या धन आदि योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि सीएम अखिलेश यादव द्वारा समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन


सीडीओ जावेद अख्तर जैदी ने सभी लाभार्थियों को बधाई दी और कहा प्रदेश सरकार की मंशा के मुताबिक जनपद में जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी ईमानदारी के साथ लागू करके समाज के सभी वर्गों के जरूरतमंद पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

इसके बाद सपा के हाथरस प्रत्याशी मूलचंद्र निम, सपा के जिला प्रवक्ता राजेश सिंह  गुड्डू, ब्लॉक प्रमुख सहपऊ विनीत गुप्ता, अतुल अग्रवाल, रजत अग्रवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह,डीआईओ यतीशचंद्र गुप्ता, जिला सेवायोजन अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे। संचालन इंद्रमोहन गौड़ ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें