नवनियुक्त जिला महासचिव जैनुद्दीन का स्वागत करते नगर के लोग व कार्यकर्ता
- फोटो : SADABAD
सपा के नवनियुक्त जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी उर्फ मोंटू का स्वागत आगरा रोड स्थित एमएन स्टील कारखाने पर नगर के लोगों द्वारा किया गया। जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वह उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे और पार्टी के लिए तन, मन, धन से समर्पित रहेंगे।
आगामी विधानसभा चुनावों में जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर सपा का परचम लहराएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस मौके पर सभासद हमीद खां, पवन कुमार, हाफिज शफीकुद्दीन, निसार ठेकेदार, निजात खां, अबरार खां, जफरूद्दीन, इमरान चौधरी, मंसूर अहमद आदि थे।