हाथरस: कोतवाली सदर पुलिस की गिरफ्त में चोरी के दो आरोपी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी की दो वारदातों का खुलासा किया है। इनके पास से चोरी किया गया कुछ माल भी पुलिस ने बरामद किया है।
उल्लेखनीय है कि आगरा रोड पर बंबे के निकट एक दुकान की छत काटकर बदमाशों ने चोरी की थी। इसके बाद 16 अगस्त को प्रवीण अग्रवाल पुत्र अनिल अग्रवाल निवासी नवीपुर की नवीपुर रोड स्थित दुकान से चोरी की थी। वहां से बदमाश नकदी और करीब 10 किलोग्राम पीतल के लड्डू गोपाल की मूर्तियां चोरी कर ले गए थे। मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि जिन लोगों ने नवीपुर रोड और रजवाहे के पास दुकानों छत काटकर पीतल की मूर्तियां और रुपये की चोरी की हैं, वही दो व्यक्ति बस स्टैंड के पास एक प्लास्टिक की थैली में चोरी की गई मूर्तियों के साथ इन्हें बेचने की फिराक में खड़े हैं।
सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। इन बदमाशों ने अपना नाम पत्ता पुत्र कल्लन खां निवासी नाई का नगला, बंटी पुत्र किशनलाल निवासी गांधी नगर मुरसान गेट बताया। इन बदमाशों ने चोरी की वारदातों को स्वीकार किया। इनके पास से प्लास्टिक की थैली से छोटी बड़ी लड्डू गोपाल की मूर्तियां और कुछ नकदी भी बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने दोनों घटनाओं को स्वीकार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र, एसआई साहब सिंह, एसआई रामदास पचौरी, एसआई बलवीर सिंह, एससी सुभाषचंद्र, संजीव कुमार शामिल थे।