संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
नगर के आंबेडकर पार्क में मंगलवार को रोजगार घेरा अभियान के तहत सैकड़ों सपाई एकत्रित हुए और बेरोजगारी की बढ़ती समस्या को लेकर सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया गया। सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी चरम पर है। युवा रोजगार की तलाश में चारों तरफ भटक रहे हैं। उन्होंने अपनी निधि से आंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवती यादव, महेंद्र सिंह सोलंकी, सत्येंद्रपाल पाल सिंह सेंगर, रामनारायण काके और विजय सिंह प्रेमी आदि नेताओं का माल्यार्पण कर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। सत्येंद्रपाल सिंह सेंगर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार रोजगार को लेकर पूरी फेल हो गई है। कोरोना काल के बाद युवाओं के सामने उलझन है कि वह करें तो क्या करें।
महेंद्र सिह सोलंकी ने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा को उसकी हैसियत का पता लग जाएगा। अध्यक्षता नाथूराम पूर्व तहसीलदार ने की और संचालन गिनेशचंद्र यादव ने किया। संजीव यादव, मेहराज कुरैशी, दिनेश लोधी, विकास यादव, धर्मेंद्र, रामेश्वर पहलवान, विजय सिंह प्रेमी, जॉनी भाई, संतोष चौधरी, शीलेंद्र, पुष्पेंद्र यादव, अशोक कुमार, मोहर सिंह प्रेमी, राजकुमार आदि मौजूद थे।