फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रजवाह, माइनरों की मानक के अनुसार सफाई कराकर टेल तक पानी पहुंचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के विधायक और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने अपर मुख्य सचिव सिंचाई उप्र को पत्र भेजकर सादाबाद क्षेत्र के किसानों की पीड़ा बताई है। पत्र के माध्यम से उन्होंने रजवाहों, बंबों, माइनरों की मानक के अनुसार सफाई कराकर टेल तक पानी पहुंचाए जाने की मांग की है।
पूर्व मंत्री ने पत्र में बताया कि विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर लोग खेती करते हैं। लेकिन, उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। सिंचाई खंड हाथरस के अंतर्गत हाथरस शाखा, तोछीगढ़ रजवाहा, टुकसान माइनर, दर्शना माइनर, कोटा माइनर, एवरनपुर माइनर, बिसाना रजवाहा, सहपऊ रजवाहा, शहबाजपुर माइनर, मढ़ाभोज माइनर, तामसी माइनर, सकरौली रजवाहा तथा सिंचाई खंड निचली मांट शाखा गंग नहर मथुरा के अंतर्गत मुरसान रजवाहा, छोटुआ माइनर, शीशमल माइनर, बंका माइनर, जुगसना रजवाहा, रदोई माइनर, दुर्जिया माइनर, बल्देव रजवाहा, अबेरनी माइनर, कुरसंडा रजवाहा, सैमरा रजवाहा, दघेंटा रजवाहा, खंदौली रजवाहा गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें अधिक गंदगी जमा हो जाने के कारण नियमित रूप से टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जनवरी 2021 में कुछ रजवाहों व माइनरों की सफाई कराए बिना ही पानी छोड़ दिया गया, जिस कारण छह जनवरी को गांव मंस्या और 10 जनवरी को गांव गोविंदपुर के बीच में पटरी कट जाने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न होकर पूरी तरह से बर्बाद हो गई। विधायक ने पत्र में अनुरोध किया कि सिंचाई खंड हाथरस और सिंचाई खंड गंग नहर मथुरा के अंतर्गत गुजरने वाले रजवाहों, बंबों, माइनरों की मानक के अनुसार सफाई कराकर टेल तक पानी पहुंचाया जाए और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाए। विधायक ने बताया कि फोन पर भी उनकी उच्चाधिकारियों से वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें