अगसौली-बाजिदपुर मार्ग पर एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन ने जब बाइक वाले से पेट्रोल के पैसे मांगे तो तीन नामजदों ने गाली-गलौज की और लात-घूंसों व लाठियों से उसे पीटा। चाकू से उसके शरीर पर प्रहार किया, जिससे सेल्समैन घायल हो गया। उसके कपड़े फट गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सोनू कुमार पुत्र दंगल सिंह निवासी गांव नगला विजन अगसौली-बाजिदपुर मार्ग पर शिव साईं किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का कार्य करता हैं। 20 जनवरी को शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक पर आए अकमल पुत्र अफसर निवासी गांव अरिफपुर, रोहिताश पुत्र बृजभान निवासी लक्ष्मीपुर ने बाइक में पेट्रोल डलवाई। जब सेल्समैन ने रुपये मांगे तो वह उसे पीटने लगे। उसने विरोध किया तो पास में ही खड़ा मुसरिफ पुत्र अफजल निवासी अरिफपुर भी उनसे मिल गया। सभी ने मिलकर उसे लाठी-डंडों से पीटा।