फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सलेमपुर पीएचसी पर ताला, स्टाफ का तबादला डॉक्टर और कर्मचारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सीएमओ डाॅ. राजीव रॉय ने शनिवार को स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ को सलेमपुर पीएचसी पर ताला लगा मिला। सासनी व हसायन सीएचसी पर स्टॉफ गैरहाजिर मिला, जिनका वेतन रोका गया।
विज्ञापन





सीएमओ सुबह 8.20 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचे। अस्पताल बंद मिलने पर यहां तैनात चिकित्साधिकारी डाॅ. शुभम को पीएचसी आरती और फार्मासिस्ट चंद्रभान सिंह को सीएचसी सासनी पर संबद्ध कर दिया गया है। डाॅ. नीलम सिंह व स्टॉफ नर्स अमिता सिंह के मई माह के वेतन पर रोक लगा दी गई है।



सीएचसी हसायन पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. प्रकाश मोहन सहित सात कर्मचारी नदारद मिले। अनुपस्थित मिले डाॅ. उपेंद्र सिंह, डाॅ. रूपेश, डाॅ. शबनम, डाॅ. अभिनव, स्टाफ नर्स ममता व हेमलता और रवि कुमार के वेतन पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही डाॅ. प्रकाश मोहन से दो दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। केंद्र पर साफ-सफाई के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन





सीएचसी सासनी पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ओपीडी में मिले, लेकिन उपस्थिति पंजिका जांचने पर कई खामियां मिलीं। हेल्थ सुपरवाइजर रजनीश कुमार चार दिनों से अनुपस्थित चल रहे थे। वेतन रोकते हुए उनका तबादला सीएचसी हसायन कर दिया गया है। डाॅ. हितेश कुमार व डीईओ अमित सेंगर का भी वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें