फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण कार्य में लापरवाही पर रोकी वेतनवृद्धि

Wed, 23 Aug 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी रेखा सुमन ने विकास खंड सासनी के सात विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। दो प्रधानाध्यापकों की शिक्षण कार्य में लापरवाही पाई जाने पर एक-एक स्थायी वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए गए। मुआयने से परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों में खलबली मची रही। 
विज्ञापन


बीएसए ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुहेरी का सुबह 8.20 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पंजीकृत 75 विद्यार्थियों में से 34 ही उपस्थित मिले। विद्यालय में हैंडपंप खराब मिला, जिसको सही कराने के लिए डीसी निर्माण को निर्देश दिए गए। कक्षा सात की छात्रा हिंदी नहीं पढ़ सकी। पाठ्य पुस्तकों का वितरण नहीं कराया गया। प्रधानाध्यापिका बीना शर्मा की एक स्थायी वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए गए।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय रघनिया का 8.42 बजे निरीक्षण किया गया। छात्र उपस्थिति काफी कम पाई गई। कक्षा सात का छात्र अंग्रेजी में छुट्टी का प्रार्थना पत्र नहीं लिख सका। शैक्षिक गुणवत्ता ठीक नहीं होने के आरोप में प्रधानाध्यापक कपिल कुमार शर्मा की एक स्थायी वेतन वृद्धि रोके जाने के आदेश जारी किए। प्राथमिक विद्यालय रघनिया, प्राथमिक विद्यालय सुमिरत गढ़ी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुमिरतगढ़ी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रहना, प्राथमिक विद्यालय रहना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सभी शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार एवं साफ-सफाई दुरुस्त करने के आदेश दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें