फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लापरवाही पर 33 अधिकारियों का वेतन रोका

Sun, 31 May 2026 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
आईजीआरएस पोर्टल पर मिलीं शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने 33 अधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश सीडीओ को दिए हैं। यह कार्रवाई शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कमी और असंतोषजनक फीडबैक के बाद की गई है।
विज्ञापन



समीक्षा के दौरान पाया गया कि इन अधिकारियों के स्तर पर निस्तारित शिकायतों में 50 फीसदी से भी कम शिकायतकर्ताओं ने संतुष्टि व्यक्त की। डीएम ने कहा है कि यह स्थिति जनशिकायतों के निस्तारण में गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।



समीक्षा में यह भी सामने आया कि 57 अन्य अधिकारियों का संतोषजनक फीडबैक 60 फीसदी से कम है। डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को ऐसे सभी अधिकारियों की विशेष समीक्षा करने के निर्देश दिए। इस क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने 60 फीसदी से कम फीडबैक वाले 57 अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की और गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें