फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बीएसए ने की बड़ी कार्रवाई, गैरहाजिर मिले 25 शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों का वेतन रोका

Mon, 11 Sep 2023 08:48 PM IST
चमन शर्मा लकी शर्मा, अमर उजाला, हाथरस

सार

बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में निरीक्षण की आख्या प्रेरण पोर्टल पर दर्ज की जाती है। इसी क्रम में प्रेरणा पोर्टल पर निरीक्षण के दौरान 25 अगस्त से 11 सितंबर तक बीएसए उपेंद्र गुप्ता को 25 शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर मिले। 
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में प्रेरणा पोर्टल पर निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर मिलने पर बीएसए ने 25 शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षमित्रों के अनुपस्थित वाले दिन के वेतन व मानदेय पर रोक लगा दी है। बीएसए की इस कार्रवाई से शिक्षकों में खलबली मच गई है। 

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में निरीक्षण की आख्या प्रेरण पोर्टल पर दर्ज की जाती है। इसी क्रम में प्रेरणा पोर्टल पर निरीक्षण के दौरान 25 अगस्त से 11 सितंबर तक बीएसए उपेंद्र गुप्ता को 25 शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर मिले। 

बीएसए ने इनका अनुपस्थित रहने के दिन के वेतन व मानदेय पर रोक लगा दी है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन सभी से एक सप्ताह के अंदर अनुपस्थित रहने के संबंध में स्पष्टीकरण प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करें। 
विज्ञापन


शिक्षकों को पांच बच्चों के देने होंगे नाम
बेसिक शिक्षा विभाग निपुण अभिायान पर विशेष ध्यान दे रहा है। इसी क्रम में बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि जिन शिक्षकों के वेतन रोकने की कार्रवाई हुई है उन शिक्षकों को एक सप्ताह के अंदर पांच बच्चों के नाम निपुणता के लिए देने होंगे। इन बच्चों को निपुण बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें