फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शोभायात्रा में लहराईं केसरिया पताका, गूंजे जयकारे

Tue, 12 May 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल क्षत्रिय समाज के लोग। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर सोमवार को नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग केसरिया पताकाओं के साथ शामिल हुए। महाराणा प्रताप के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।
विज्ञापन




इससे पूर्व सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। शुभारंभ जयपाल सिंह चौहान, धर्मेंद्र जादौन, महेंद्र सिंह सोलंकी, निशांत चौहान, हरवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान, विवेकशील राघव, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, सभासद राकेश सेंगर ने महाराणा प्रताप के छवि चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।



वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप महान योद्धा थे। उन्हें हिंदू सम्राट की उपाधि दी गई थी। समाज को चाहिए कि वह शिक्षा की तरफ विशेष ध्यान दे और कुरीतियों का त्याग कर समाज को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करे।
विज्ञापन




इसके बाद निकली शोभायात्रा में फूलों से सुसज्जित बग्गी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा को स्थापित किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया गया। मौके पर संदीप जादौन, पुनीत चौहान, पंकज गुप्ता, विक्की राइडर, विशाल चौहान, विजय प्रताप सिंह प्रधान जी, जितेंद्र पचौरी, विपिन लाल, ओमप्रकाश सिंह, बबलू सिसोदिया आदि अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें