फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने दो पैदल युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, अन्य गंभीर का आगरा में चल रहा उपचार

Fri, 18 Sep 2026 09:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सड़क हादसे में अजीत की मौके पर मौत हो गई और देवा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, वाहन चालक फरार है।
विज्ञापन
मृतक अजीत उर्फ बिस्सू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के मई-अभयपुरा मार्ग पर आरएस कोल्ड स्टोर के सामने बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन ने पैदल गांव की ओर जा रहे दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय अजीत उर्फ बिस्सू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी देवा (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उनका उपचार आगरा में चल रहा है।

विज्ञापन


गांव अभयपुरा निवासी अजीत उर्फ बिस्सू पुत्र स्वर्गीय नवीन कुमार और देवा पुत्र भगवती प्रसाद बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे मई-अभयपुरा मार्ग पर पैदल अपने गांव की ओर जा रहे थे। आरएस कोल्ड स्टोर के सामने पीछे से आए अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। 

जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए आगरा ले जाने लगे। रास्ते में अजीत ने दम तोड़ दिया, जबकि देवा को गंभीर हालत में आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मां और भाई को रोता छोड़ गए अजीत
अजीत उर्फ बिस्सू की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। 22 साल की उम्र में सड़क हादसे ने परिवार से उनका बेटा छीन लिया। अजीत अपने पीछे मां सुधा और बड़े भाई साहिल को छोड़ गए हैं। जिस बेटे के घर लौटने का इंतजार परिवार कर रहा था, उसकी मौत की खबर सुनते ही मां और भाई का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें