फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद: गोशाला का वीडियो वायरल होने से हड़कंप, जांच में दो गोवंश बीमार मिले, केयर टेकर हटाया

Sun, 01 Nov 2026 12:58 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

डॉ. यादव ने बताया कि वायरल वीडियो कुरसंडा गोशाला का नहीं, बल्कि किसी अन्य गोशाला का था। अधिकारियों ने ग्राम पंचायत प्रशासक और पंचायत सचिव को गोवंशों की देखभाल के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गोशाला की जांच करती टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के गांव कुरसंडा स्थित गोशाला का गोवंशों के मृत अवस्था में पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से अधिकारियों में खलबली मच गई। शिकायत संज्ञान में आने पर अधिकारियों की टीम ने गोशाला पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन


पशु चिकित्सक डॉ. विकास यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कोई गोवंश मृत नहीं मिला, हालांकि दो गोवंश बीमार अवस्था में मिले। उनका उपचार कराया गया। जांच में सामने आया कि बीमार गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर अलग नहीं रखा गया था। इस लापरवाही पर केयर टेकर को हटा दिया गया। 

एक नवजात गोवंश मृत मिला, जिसे नियमानुसार दफन कराया गया। जांच टीम में बीडीओ सुरेश कुमार सिंह और एडीओ पंचायत रामकिशन सिंह शामिल रहे। डॉ. यादव ने बताया कि वायरल वीडियो कुरसंडा गोशाला का नहीं, बल्कि किसी अन्य गोशाला का था। अधिकारियों ने ग्राम पंचायत प्रशासक और पंचायत सचिव को गोवंशों की देखभाल के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें