फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद: कार सवार व्यक्ति ने मारी गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

गांव बढ़ार में कार में सवार चार लोगों में एक व्यक्ति ने एक युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के घुटने के पास लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
इस मामले में सादाबाद के गांव गढ़ी एवरन निवासी गोविंद सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह ने कोतवाली में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोप है कि सात मई की रात करीब 11 बजे गांव बढ़ार से घर वापस आ रहा था, तभी शराब के ठेका के पास एक चार पहिया कार में बैठे चार लोगों में से एक व्यक्ति ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी, गोली उसके घुटने के नीचे लगी, वह घायल होकर वहीं गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गांव बढ़ार के लोग भी आ गए, जिन्ह देखकर हमलावर भाग गए। सूचना पर मौके पर पुलिस और परिजन आ गए। पुलिस ने उसे सादाबाद सीएचसी पर भर्ती कराया, वहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें