फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पथराव, फायरिंग के बाद जसराना में दहशत

विज्ञापन
हाथरस: ग्राम जसराना में हुए उपद्रव को लेकर कोतवाल से मुलाकात करता प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम जसराना में बच्चों के किक्रेट खेलने को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट, पथराव और फायरिंग की घटना के बाद दहशत व्याप्त है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पीएसी की भी एक टुकड़ी गांव में बराबर गश्त कर रही है।
दरअसल, झगड़े ने उस वक्त तूल पकड़ लिया था, जब बच्चों के बीच हुए खेल के विवाद ने तूल पकड़ लिया था। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले थे। पथराव भी हुआ था। उपद्रवियों ने फायरिंग कर गांव में दहशत फैला दी थी। आंबेडकर प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग जान बचाकर इधर-उधर छिपने लगे थे। कोतवाली पुलिस एवं आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मौका पाकर कई उपद्रवी भाग गए थे। झगड़े में पांच लोग जख्मी हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने जांच पड़ताल कर गांव से 33 लोगों को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें