फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद एकेडमी ने नोएडा एकेडमी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद ब्लॉक के गांव पल्हावत में रविवार की देर रात तक चले कबड्डी टूर्नामेंट में सादाबाद एकेडमी ने जेडी एकेडमी नोएडा की टीम को हरा दिया। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन कजरौठी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान महाराज सिंह और युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद ने किया।
विज्ञापन

विजेता टीम सादाबाद एकेडमी की कमान पल्हावत के राहुल चौधरी के हाथों में रही। ग्राम प्रधान महाराज सिंह ने कहा कि वह खेल प्रतिभाओं को आगे ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। मथुरा प्रसाद ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि वह क्षेत्र के युवाओं की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे व युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद भी करेंगे। इस दौरान डॉक्टर योगेंद्र चौधरी, राहुल चौधरी, देवेंद्र चौधरी, कपिल कुशवाह, विजय सिंह, केशव चौधरी सहित अन्य ग्रामवासी व खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें